Home > Crime > कनाडा जाने के लिए ससुराल से खर्च नहीं मिलने पर सिदगोड़ा में पत्नी को किया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज

कनाडा जाने के लिए ससुराल से खर्च नहीं मिलने पर सिदगोड़ा में पत्नी को किया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कनाडा जाने के लिए ससुराल से खर्च नहीं मिलने पर टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट धोबी लाइन की रहने वाले अश्वनी कुमार सिन्हा ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया है। उनकी पत्नी अंजली कुमारी सिन्हा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विद्यापति नगर की रहने वाली हैं। उनके आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अंजली कुमारी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 12 जून 2022 को ही उनकी शादी हुई थी। शादी के 25 दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करने लगे। उनके पति अश्विनी कुमार सिन्हा कनाडा से एमबीए की पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मायके से कनाडा जाने का खर्च लेकर आओ नहीं लाने पर मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अंजली कुमारी ने पूरी बात अपने घर वालों को बताई। अंजली कुमारी ने बताया कि ससुराल वालों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया था। प्रताड़ित करने वालों में पति के अलावा ननंद प्रतिमा सिन्हा और शांति सिन्हा भी शामिल हैं। अंजलि ने पुलिस को बताया कि उनके पति हफ्ते में दो-तीन रात बाहर गुजारते हैं। कारण पूछने पर बेल्ट और डंडे से पिटाई की। अंजलि ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन 12 अगस्त को वह अपने छोटे भाई को राखी बांध रही थी। तब थोड़ा सा पानी जमीन पर गिर गया। इसी को लेकर पति ने उसकी बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी कि वह बेहोश हो गई थी। जब होश आया तो सा‌स ने कहा कि यह पागल हो गई है। इसे यहां से भगा दो। प्रताड़ना से तंग आकर अंजलि ने 21 अगस्त को मायके वालों को फोन कर बताया कि उसे पागल करार दिया जा रहा है। इसके बाद परिवार के लोग ससुराल पहुंचे और अंजलि को लेकर घर चले गए। बाद में उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स में भर्ती कराया गया। अंजलि ने बताया कि उसकी शादी में 27 लाख रुपये खर्च हुए थे। ससुराल वालों को 10 लाख रुपए उपहार में दिए गए थे। इसके अलावा 7 लाख रुपए के जेवरात, शादी के समय 5 लाख रुपए का सामान और शादी की पार्टी में 5 लाख रुपए खर्च हुए थे।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply