Home > Crime > Jamshedpur: मानगो में डिमना रोड के रहने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 79000 रुपए, प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur: मानगो में डिमना रोड के रहने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 79000 रुपए, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में डिमना रोड पर शांति पथ के रहने वाले कृष्ण गोपाल दुबे के खाते से बैंक साइबर ठगों ने ₹79000 उड़ा दिए हैं। इस मामले में कृष्ण गोपाल दुबे ने बिष्टुपुर के साइबर थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। कृष्ण गोपाल दुबे यूथ कांग्रेस के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भवानी सिंह और मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के साथ बिष्टुपुर साइबर थाना गए और वहां प्राथमिकी दर्ज कराई। कृष्ण गोपाल दुबे ने बताया कि उनके बेटे का बिष्टुपुर के रीगल गोल चक्कर के पास एक्सीडेंट हो गया था। वह उसके बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर गए थे। वहां से वापस आए तो पता चला कि उनके अकाउंट से 79 हजार रुपए साइबर ठगों ने पार कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply