Home > Jamshedpur > Jamshedpur : चांडिल अनुमंडल न्यायालय के आदेश के बाद भी कपाली में विवादित भूमि पर हकदार को कब्जा नहीं दिला पाया प्रशासन

Jamshedpur : चांडिल अनुमंडल न्यायालय के आदेश के बाद भी कपाली में विवादित भूमि पर हकदार को कब्जा नहीं दिला पाया प्रशासन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : चांडिल अनुमंडल न्यायालय के आदेश के बावजूद शनिवार को कपाली में प्रशासन हकदार शरद दास को विवादित भूमि पर कब्जा नहीं दिला पाया। चांडिल अनुमंडल न्यायालय में शरद दास के पक्ष में आदेश हुआ था। कपाली में खाता संख्या 472 के प्लाट नंबर 1764 पर स्थित भूखंड पर शरद दास और उत्तम दास दोनों अपना-अपना दावा कर रहे हैं। न्यायालय में शरद दास के पक्ष में फैसला हुआ था। शरद दास को कब्जा दिलाने के लिए कपाली पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे थे। लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा अपना दावा पेश किए जाने और बवाल किए जाने के बाद कब्जा नहीं दिलाया जा सका। सीआई स्वपन मिश्रा का कहना है कि अब मापी की अगली तारीख तय की जाएगी।

You may also like
मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित हुई यात्री बस, दो बाइकें रौंदी, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO
मानगो में विकास कार्यों पर राजनीति से बढ़ी रुकावट, जलापूर्ति योजना को लेकर नगर निगम और विधायक आमने-सामने झारखंड

Leave a Reply