Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में एक युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में एक युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में एक युवक सुमित महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार की सुबह उसकी बुआ कमरे में गई तो देखा सुमित फांसी के फंदे से लटका हुआ है। उसने चुनरी के सहारे फांसी लगाई है। सुमित की उम्र 26 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग जुटे और सुमित को नीचे उतारा। तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि सुमित का उसके भाई संदीप के साथ विवाद होता था। मंगलवार को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह टेंशन में था। सुमित ने झगड़े के बाद अपना मोबाइल तोड़ दिया था। बताते हैं कि वह बुलेट मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था। इसी के लिए वो भाई से पैसे मांग रहा था और नहीं मिलने पर तनाव में आकर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस