Home > Jamshedpur > स्वयं सेवक एक्ट हटाने की मांग को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे होमगार्ड, आम बागान में हुई बैठक

स्वयं सेवक एक्ट हटाने की मांग को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे होमगार्ड, आम बागान में हुई बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आल इंडिया होमगार्ड एसोसिएशन स्वयं सेवक एक्ट हटाने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर 19 दिसंबर को धरना देगा। इसे लेकर साकची के आमबागान में ऑल इंडिया होमगार्ड एसोसिएशन की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली में होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।बैठक में कहा गया कि एसोसिएशन के जवान 18 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ऑल इंडिया होमगार्ड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक होमगार्ड एसोसिएशन को कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता। तब तक उनका वेतन नहीं बढ़ पाएगा। अभी, उन्हें स्वयंसेवक माना जाता है और स्वयंसेवी संगठन होने का उनके ऊपर तमगा लगा हुआ है। इसी को हटाने की मांग को लेकर वह लोग दिल्ली जा रहे हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply