Home > Crime > सोनारी की बिरसा बस्ती में जेएनएसी नहीं करा रहा जाहिर स्थान की बाउंड्री वाल का निर्माण व सुंदरीकरण, डीसी से मिले बस्ती वासी

सोनारी की बिरसा बस्ती में जेएनएसी नहीं करा रहा जाहिर स्थान की बाउंड्री वाल का निर्माण व सुंदरीकरण, डीसी से मिले बस्ती वासी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी की बिरसा बस्ती में जेएनएसी जाहेर स्थान के बाउंड्री वाल का निर्माण और सुंदरीकरण नहीं करा रहा है। इसे लेकर बस्ती वासी कई बार जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार से मिल चुके हैं। बस्ती वासी युग कुमार दास ने बताया कि जाहेर स्थान आदिवासी आस्था का प्रतीक है। बाउंड्री वाल नहीं होने से कई भूमाफिया इस पर नजर गड़ाए हुए हैं। कई बार इस पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इसलिए, बाउंड्री वाल का निर्माण होना और जाहेर स्थान का सुंदरीकरण होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब जेएनएसी के अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी तो अब सोमवार को वह लोग डीसी विजया जाधव से मिले हैं और उनसे जाहेर स्थान का बाउंड्री वाल निर्माण और इसका सुंदरीकरण कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ेंसीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बल्ले कांप्लेक्स के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो चालक से सरेराह छीन लिए ₹5000

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply