Home > Jamshedpur > यूथ इंटक झारखंड में संगठन विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

यूथ इंटक झारखंड में संगठन विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की (Jamshedpur News )घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने पूर्वी सिंहभूम और प्रदेश स्तर पर दो अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को नई मजबूती देने का संदेश (Jamshedpur News ) दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने रोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला यूथ इंटक का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और श्रमिक हितों के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा और संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में संगठन का विस्तार करेंगे तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे।

वहीं, ऋतेश राय ‘जैकी’ को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रिय भूमिका और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उनसे उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन की नीतियों, गतिविधियों और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाएंगे तथा संगठन की सकारात्मक छवि को और सशक्त बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें – कुवैत के एक और पावर प्लांट पर ईरान का जवाबी हमला, अमेरिका का साथ देने की कीमत अदा कर रहे खाड़ी के देश

प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि इन नई नियुक्तियों से झारखंड प्रदेश यूथ इंटक को नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन राज्यभर में और अधिक सक्रिय होकर श्रमिकों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन तथा झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply