Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता द्विजा पादा दास उर्फ दीपक कुमार दास का शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे और लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका निधन 17 जुलाई 2026 की रात 12:05 बजे भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में हुआ।
मूल रूप से जमशेदपुर के मानगो निवासी दिवंगत अधिवक्ता द्विजा पादा दास जिला व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ और सम्मानित अधिवक्ताओं में गिने जाते थे। उनके निधन की खबर से न्यायिक एवं अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को जमशेदपुर लाया जाएगा। इसके बाद शनिवार, 18 जुलाई 2026 को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पुराना कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने बांटा महाप्रभु जगन्नाथ का महाभोग, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 18 जुलाई को सभी अधिवक्ता द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे। बार संघ ने सभी अधिवक्ताओं से अंतिम यात्रा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।




