Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में दुकानदार से चापड़ दिखाकर रंगदारी की मांग, विरोध के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

जमशेदपुर में दुकानदार से चापड़ दिखाकर रंगदारी की मांग, विरोध के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पुराने एमजीएम अस्पताल के पास सोमवार रात करीब नौ बजे एक दुकानदार से चापड़ के बल पर रंगदारी मांगने का मामला सामने (Jamshedpur News)आया है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि कुछ बदमाश हथियार लेकर दुकान पर पहुंचे और रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी (Jamshedpur News) दी। बदमाशों ने चेतावनी दी कि यदि रंगदारी नहीं दी गई तो चापड़ से हमला कर दिया जाएगा।

दुकानदारों ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से लगातार दुकान पर आकर रंगदारी की मांग कर रहे थे। सोमवार रात फिर से धमकी मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दुकानदार से पूछताछ की और शिकायत के आधार पर आसपास के इलाके में छापेमारी शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस एक बस्ती में पहुंची, जहां से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। हालांकि, युवक को पुलिस वाहन में बैठाने के दौरान स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। करीब 10 से 12 महिलाओं ने युवक को निर्दोष बताते हुए उसे छोड़ने की मांग की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

मौके पर कुछ देर तक पुलिस और महिलाओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के दौरान पत्थरबाजी की भी सूचना है। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बीच युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें – यूथ इंटक झारखंड में संगठन विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दुकानदार के आरोपों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी तथा रंगदारी मांगने वाले आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply