Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में बिल्डर की गोली से घायल युवक की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत, हत्या में तब्दील हो जाएगा केस

मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में बिल्डर की गोली से घायल युवक की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत, हत्या में तब्दील हो जाएगा केस

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में बिल्डर दीपक चौधरी की गोली से घायल युवक अभिषेक मिश्रा की इलाज के दौरान रांची के रिम्स अस्पताल में मौत हो गई है। अभिषेक मिश्रा ने गुरुवार को दम तोड़ा। इस मामले में मानगो थाने में बिल्डर दीपक चौधरी और उसके चालक भूषण महतो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया था। अब अभिषेक मिश्रा की मौत के बाद हत्या के प्रयास का मामला हत्या के मुकदमे में तब्दील हो जाएगा। अब धारा 307 के बजाय धारा 302 का केस चलेगा। घटना इसी साल 4 जुलाई की है। अभिषेक मिश्रा का इलाज टीएमएच में चल रहा था। के बाद उसे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। आज उस ने दम तोड़ा। गौरतलब है कि बिल्डर दीपक चौधरी ने फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगाया था। डिलीवरी ब्वाय रिशु सिंह सामान देने गया था। लेकिन, दीपक चौधरी ने सामान लेने से मना कर दिया। इस पर रिशु सिंह और दीपक चौधरी के बीच झगड़ा हुआ। तभी दीपक चौधरी ने गोली चलाई जो रिशु सिंह को लगने के बजाय नजदीक खड़े अभिषेक मिश्रा को जा लगी। जबकि, अभिषेक मिश्रा का इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था। बिल्डर दीपक चौधरी रिशु सिंह को गोली मारना चाहता था लेकिन बदकिस्मती से गोली अभिषेक मिश्रा को लग गई। अभिषेक मिश्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी मैन के साथ मारपीट करने व फायरिंग करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply