Home > Crime > सिदगोड़ा थाना पुलिस ने टाटा लाइन के रहने वाले धोखाधड़ी के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार, नहीं हाजिर होने पर होगी कुर्की

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने टाटा लाइन के रहने वाले धोखाधड़ी के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार, नहीं हाजिर होने पर होगी कुर्की

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने टाटा लाइन के रहने वाले धोखाधड़ी के आरोपी सुशील साह के घर इश्तहार चिपकाया है। सुशील साह सिदगोड़ा के गुरुद्वारा के पास टाटा लाइन का रहने वाला है। पुलिस ने गुरुवार को उसके घर पर इश्तहार चिपकाया और डुगडुगी बजा कर लोगों को सूचना दी। सुशील साह को कोर्ट में हाजिर किया जाए। वरना उसके घर की कुर्की की जाएगी। सिदगोड़ा पुलिस ने बताया कि सुशील साह को 5 सितंबर को कोर्ट में हाजिर होना है। गौरतलब है किसी गोला थाना क्षेत्र के पदमा रोड के रहने वाले विजय कुमार यादव के साथ धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में उन्होंने पिछले साल 1 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में मानगो के बिग बाजार के पीछे रहने वाले हरमुज असिया, सिदगोड़ा के टाटा लाइन के रहने वाले सुशील साह, एमएस टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यशन लिमिटेड के चीफ मैनेजर, इसी कंपनी के ब्रांच सेल्स मैनेजर सुरिंदर सिंह, सहायक शाखा कलेक्शन मैनेजर नीलम, कलेक्शन एजेंट कुंदन और सेटेलमेंट ऑफिस अरुण कुमार शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में सुशील साह फरार चल रहा है। इसीलिए उसके खिलाफ इश्तिहार निकाला गया है।

इसे भी पढ़ें – बायोमाइनिंग तकनीक से हटेगा दोमुहानी का 48 हजार मीट्रिक टन कचरा, बनाया जाएगा खूबसूरत पार्क, कंपनी से हुआ करार

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply