Home > Crime > नाराज पत्नी ने बच्चों से नहीं मिलने दिया तो सोनारी के कुम्हारपाड़ा के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

नाराज पत्नी ने बच्चों से नहीं मिलने दिया तो सोनारी के कुम्हारपाड़ा के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा बंगाली बस्ती के रहने वाले एक युवक भीम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। भीम सिंह ने बुधवार की देर रात फांसी लगाई घर में भीम सिंह अकेला रहता था। पड़ोसियों ने गुरुवार की सुबह देखा कि भीम सिंह ने फांसी लगा ली है। उसके बाद उसके रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी गई। रिश्तेदार आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उसको फंदे से उठा उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीम सिंह के चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया कि भीम सिंह का 2 साल से उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी बागबेड़ा स्थित अपने मायके चली गई थी। कई बार लोगों ने समझौता कराने की कोशिश की। लेकिन, पत्नी नहीं मान रही थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भीम सिंह अपने बच्चों को देखने बागबेड़ा गया था। उसने कहा था कि वह बच्चों को देखना चाहता है। लेकिन पत्नी ने बच्चों से नहीं मिलने दिया। वह बच्चों को देखने के लिए जिद करने लगा तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। तभी से वह तनाव में था और इसी के चलते उसने फांसी लगा ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – बायोमाइनिंग तकनीक से हटेगा दोमुहानी का 48 हजार मीट्रिक टन कचरा, बनाया जाएगा खूबसूरत पार्क, कंपनी से हुआ करार

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील