Home > Crime > बहरागोड़ा के कोईमा व धतिका में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर पकड़ी अवैध विदेशी शराब, एफआईआर दर्ज

बहरागोड़ा के कोईमा व धतिका में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर पकड़ी अवैध विदेशी शराब, एफआईआर दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : बहरागोड़ा के कोइमा व धतिका में उत्पाद विभाग ने बुधवार को छापामारी की है। छापामारी कर यहां अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। 8.76 लीटर अवैध विदेशी शराब और 7.8 लीटर बीयर बरामद हुई है। छापामारी के दौरान शराब विक्रेता फरार हो गए। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गौरतलब है कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी शराब बीयर और अवैध देसी शराब बेची जाती है। उत्पाद विभाग इन पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। सूत्र बताते हैं कि उत्पाद विभाग फर्जी छापामारी करता है। इसीलिए छापामारी में कोई गिरफ्तारी नहीं होती। लोगों का आरोप है कि उत्पाद विभाग के कर्मचारी और जवान अवैध शराब का धंधा करने वालों को गिरफ्त में नहीं लेते। इसी वजह से जिले में अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है और सरकार को हर साल करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है।
इसे भी पढ़ें – गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अजित पवार गुट के एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल ने विभाग के बंटवारे पर देर को लेकर दी सफाई

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply