Home > India > क्या कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

क्या कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

दिल्ली हुए रवाना बोले पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाएंगे
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जयपुर :
कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए फिर घमासान शुरू हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव होगा। इसकी प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर को खत्म होगी। 30 सितंबर को कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिल जाएगा। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी छोड़ देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है। अभी तक अशोक गहलोत खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बताने से गुरेज कर रहे थे। लेकिन, अब वह इसके लिए तैयार हैं। अशोक गहलोत कांग्रेस के आलाकमान सोनिया गांधी के विश्वासपात्र माने जाते हैं। राजधानी जयपुर में मीटिंग करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि वह आलाकमान से मुलाकात करेंगे और जो आदेश होगा वह मानेंगे। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से अभी अशोक गहलोत जैसे किसी भी बड़े नाम की चर्चा नहीं है। इससे यह माना जा रहा है कि कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत ही होंगे।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!