Home > India > क्यों भाई क्या हो गया है चाईबासा वालों की आवाज को, जनता में सन्नाटा देखकर चाईबासा में बोले अमित शाह+ वीडियो

क्यों भाई क्या हो गया है चाईबासा वालों की आवाज को, जनता में सन्नाटा देखकर चाईबासा में बोले अमित शाह+ वीडियो

लोगों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बदलने का किया आह्वान, झामुमो सरकार पर साधा निशाना
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌:
भाजपा ने चाईबासा से विजय संकल्प रैली की सभा को संबोधित कर चुनावी तैयारी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से कहा कि वह सरकार बदल दें। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में सरकार इस जनता को जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उनके भाषण के दौरान जब जनता में सन्नाटा रहा तो उन्हें बोलना पड़ा कि चाईबासा वालों की आवाज को क्या हो गया है। जनता का ठंडा जोश देखकर अमित शाह को कहना पड़ा की ऐसी आवाज नहीं चलेगी। बोलो परिवर्तन करना है या नहीं। यह सरकार हटानी है या नहीं।

यह भी पढें – एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को बहुराष्ट्रीय कंपनी ने नौकरी से निकाला

गृह मंत्री अमित शाह ने जय जोहार कहकर भाषण शुरू किया और उसके बाद कहा कि वीर आदिवासी नेताओं की धरती को सादर नमन है। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधना शुरू किया। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार के अलावा किया ही क्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी कल्याण के लिए 86000 करोड रुपए का बजट दिया है। एक करोड़ आदिवासी भाइयों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में नक्सलवाद खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जमीन हड़पने के काम में लगे हैं। गृह मंत्री को जनजातीय पत्ता की टोपी, पत्ते की माला और प्रतीक चिन्ह देकर चाईबासा में स्वागत किया गया।

चाईबासा की सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

1932 के खतियान का भी मामला उठाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि क्या इससे चाईबासा के लोगों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में चाईबासा की सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड वोट से विजयी होगी। अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ उन्होंने सभा खत्म की और सेना के हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए निकल गया। इससे पहले हेलीपैड पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

3 Responses

  1. Pingback : संसद विद्युत वरण महतो ने चाईबासा जाकर भाजपा की विजय संकल्प रैली में लिया हिस्सा, गृह मंत्री अमित

  2. Pingback : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराने के बाद खाईं में पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत - News Bee

Leave a Reply