Home > Jamshedpur > संसद विद्युत वरण महतो ने चाईबासा जाकर भाजपा की विजय संकल्प रैली में लिया हिस्सा, गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत

संसद विद्युत वरण महतो ने चाईबासा जाकर भाजपा की विजय संकल्प रैली में लिया हिस्सा, गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को चाईबासा के विजय संकल्प रैली में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर एवं उन्हें शाल ओढ़ा कर किया।
इससे पूर्व, विजय संकल्प रैली की सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा झारखंड राज्य का गठन जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर किया गया था। लेकिन, आज सबसे अधिक लूट और भ्रष्टाचार जल जंगल और जमीन की हो रही है।

यह भी पढें – क्यों भाई क्या हो गया है चाईबासा वालों की आवाज को, जनता में सन्नाटा देखकर चाईबासा में बोले अमित शाह+ वीडियो

उन्होंने कहा कि पूरा कोल्हान प्रमंडल खनिज संपदा से भरपूर है। लेकिन, कोल्हान के लोग लाल पानी पीने को विवश हैं। उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बुरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। लोगों को ठगने का काम कर रही है। आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO