Home > Politics > भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता व बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार की सुबह अपने प्रयागराज स्थित घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार के लोगों ने बताया कि बीमार होने पर उन्हें प्रयागराज एक्युरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन पहले ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को हॉस्पिटल से घर लाया गया था। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था। शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ में पीजीआई ले जाने की सलाह दी थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि केशरी नाथ त्रिपाठी को परिवार के लोग रविवार को लखनऊ ले जाने वाले थे। वहां उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती किया जाना था। में
लेकिन इससे पहले ही सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढें – राज्य बार काउंसिल के निर्देश पर शनिवार को जमशेदपुर कोर्ट में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, रविवार को बनेगी आगे की रणनीति

केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपने राजनीतिक कैरियर में काफी लंबा सफर तय किया है। वह जुलाई 2014 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनाए गए थे। 2019 तक उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, बिहार मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल के तौर पर भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला था। वह तीन बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे और भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के भी अध्यक्ष रहे थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO