Home > Crime > कदमा में बहुभाषी साहित्यिक संस्था सहयोग और डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास ने केंद्रीय मंत्री को किया सम्मानित

कदमा में बहुभाषी साहित्यिक संस्था सहयोग और डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास ने केंद्रीय मंत्री को किया सम्मानित

जमशेदपुर : जमशेदपुर की बहुभाषी साहित्यिक संस्था सहयोग और डॉक्टर वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास ने मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह सम्मान समारोह कदमा के डीबीएमएस स्कूल कैंपस में आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर किरण घई सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का संचालन कल्याणी कबीर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्या तिवारी ने किया। इस मौके पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि साहित्य भाषा को निखारने का काम करता है। साहित्यकार का देश की संस्कृति और साहित्य को समृद्ध करने में महती योगदान है। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा के विशाल सिंह ने दुमका के बासुकीनाथ में गैंगस्टर अमरनाथ पर बरसाई थीं गोलियां

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी