Home > Crime > गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के हत्यारोपी विशाल सिंह को पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस से किया गिरफ्तार

गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के हत्यारोपी विशाल सिंह को पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस से किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो के रहने वाले गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की रात पुलिस ने हत्यारोपी विशाल सिंह को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर टाटा पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया। वह ट्रेन में सवार था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसको गिरफ्तार किया है। पुलिस विशाल सिंह के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाए हुए थी। उसका लोकेशन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहा था। इसी के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर छापामारी की और ट्रेन से विशाल सिंह को गिरफ्तार कर बागबेड़ा थाना ले जाया गया है। विशाल सिंह बागबेड़ा का रहने वाला है। विशाल सिंह पर टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में नीरज दुबे पर फायरिंग करने का आरोप है। सूत्र बताते हैं कि दुमका के बासुकीनाथ मंदिर के पास अमरनाथ सिंह की हत्या में विशाल सिंह शामिल था। वही मुख्य शूटर बताया जा रहा है। बताते हैं कि अमरनाथ सिंह को पहली गोली विशाल सिंह ने ही मारी थी। विशाल सिंह का बागबेड़ा इलाके में खासा दबदबा है। उसने अपना गिरोह बना लिया है। इस गिरोह में 10 से 12 अपराधी हैं। सूत्रों की मानें तो विशाल सिंह बिहार फरार होने की तैयारी में था। तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। विशाल सिंह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विशाल सिंह ने अपने कई साथियों के नाम उगले हैं। विशाल सिंह से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस शहर के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा के विशाल सिंह ने दुमका के बासुकीनाथ में गैंगस्टर अमरनाथ पर बरसाई थीं गोलियां

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply