Home > Crime > विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर के नए गैंग का नाम आया सामने, दुमका जेल से रची गई थी साजिश

विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर के नए गैंग का नाम आया सामने, दुमका जेल से रची गई थी साजिश

Jamshedpur Vikram Sharma Murder

Jamshedpur (Jharkhand ) : देहरादून में 13 फरवरी को कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या (Jamshedpur Vikram Sharma Murder) के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि इस हत्याकांड के पीछे जमशेदपुर में उभरे एक नए आपराधिक गिरोह का हाथ है। इसी सिलसिले में देहरादून पुलिस की टीम जमशेदपुर में कैंप कर रही है।

Vikram Sharma Murder: दुमका जेल से रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विक्रम शर्मा की हत्या (Jamshedpur Vikram Sharma Murder) की पूरी योजना दुमका जेल में तैयार की गई थी। जेल के अंदर वर्चस्व को लेकर नए गिरोह और अखिलेश गिरोह के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच ठेके और अन्य अवैध धंधों को लेकर टकराव बढ़ता गया। इसी गैंगवार की परिणति विक्रम शर्मा की हत्या के रूप में सामने आई।

बताया जा रहा है कि जिस नए गिरोह का नाम सामने आया है, उसका सरगना दो साल पहले हत्या के एक मामले में जेल गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर है। इसी सरगना पर सोनारी में मरीन ड्राइव के पास बमबारी की घटना में शामिल होने का भी आरोप रहा है। यही गिरोह मानगो के अमरनाथ गैंग के खात्मे में भी सक्रिय बताया जाता है।

Vikram Sharma Murder: तीन शूटरों की पहचान

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों की पहचान कर ली है। इनमें बागबेड़ा का विशाल, आकाश प्रसाद और जुगसलाई का आशुतोष शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पूरे घटनाक्रम में प्रभात नामक युवक की भूमिका अहम रही, जो एक ठेका छिन जाने से विक्रम शर्मा से नाराज था।

अखिलेश गिरोह को कमजोर करने की साजिश

जांच एजेंसियों के अनुसार, जमशेदपुर का एक गैंगस्टर अखिलेश गिरोह को कमजोर करना चाहता था। इसी मकसद से पहले अखिलेश के एक दाहिने हाथ को निशाना बनाने की योजना बनी। जब यह योजना नाकाम रही, तब विक्रम शर्मा को टारगेट किया गया।

हिमाचल, हरियाणा, यूपी रूट से हुए थे फरार

पुलिस को पता चला है कि शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद हिमाचल प्रदेश के रास्ते हरियाणा होते हुए उत्तर प्रदेश फरार हो गए। इससे पहले उन्होंने विक्रम शर्मा की रेकी भी की थी।

हरिद्वार में ठहरे थे आरोपी

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वारदात से पहले शूटर हरिद्वार में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में ठहरे थे। यहीं से उन्होंने स्कूटी और बाइक किराए पर लेकर देहरादून में वारदात को अंजाम दिया और फिर वाहन लौटाकर फरार हो गए।

जमशेदपुर पुलिस अलर्ट

गैंगवार की पुष्टि होते ही जमशेदपुर पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। शहर के कुख्यात अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। अखिलेश सिंह फिलहाल दुमका जेल में बंद है, जहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – कीनन स्टेडियम में मीडिया कप का रोमांच, दलमा इलेवन की 14 रन से जीत, दोमुहानी ने कालीमाटी को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

देहरादून के डालनवाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुंवर के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है। शनिवार को देहरादून में विक्रम शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके परिजन, करीबी और झारखंड से आए कई लोग शामिल हुए।

You may also like
Sidgora Chain Snatching
सिदगोड़ा में महिला से चेन छिनतई, बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत
जमशेदपुर में गैंग वार शुरू, उलीडीह में तड़ीपार बदमाश गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग+VDO
Jamshedpur: एमजीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में पड़ी थी मानगो के युवक की लाश, परिजन शहर में कर रहे थे तलाश+ वीडियो
Jamshedpur : परसुडीह पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से बरामद किया 6 लाख 20 हजार 440 रुपए लॉटरी का टिकट, दो लोग गिरफ्तार

Leave a Reply