Home > Crime > जमशेदपुर में गैंग वार शुरू, उलीडीह में तड़ीपार बदमाश गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग+VDO

जमशेदपुर में गैंग वार शुरू, उलीडीह में तड़ीपार बदमाश गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग+VDO

Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित संजय पथ पर रविवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट (Jamshedpur Gang War) से इलाका दहशत में आ गया। तड़ीपार बदमाश गुड्डू पांडेय के घर पर बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। (Jamshedpur Gang War) घटना में कुख्यात बदमाश टेका चौधरी का नाम सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आस्था स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी पहले घर की कॉल बेल बजाकर गाली-गलौज करने लगा और फिर अचानक पिस्तौल निकालकर चार राउंड फायरिंग कर दी। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि उसने फुटेज मिटाने के लिए कैमरे पर भी गोली चलाई।

इसे भी पढ़ें: मानगो में गैंग वार में अमरनाथ गिरोह का अंत, साजन मिश्रा बना सरगना, जश्न के दौरान पुलिस ने दबोचा

फायरिंग के वक्त कई लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। गोलियों की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई और लोग घरों में छिप गए।

गुड्डू पांडेय के परिजन उस समय घर में मौजूद थे, लेकिन पिछवाड़े के रास्ते भागकर किसी तरह जान बचाई। खुद गुड्डू पांडेय उस वक्त घर पर नहीं था, वह पहले से तड़ीपार घोषित अपराधी है।

घटना के बाद पीड़ित के पिता बिजेंद्र पांडेय ने उलीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने टेका चौधरी, उसके भाई और एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया है।

पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि यह घटना पुराने आपसी विवाद का नतीजा है। बताया गया कि करीब एक साल पहले गुड्डू पांडेय ने टेका चौधरी से मारपीट की थी।

गौरतलब है कि टेका चौधरी अमरनाथ सिंह हत्याकांड का आरोपी है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं गुड्डू पांडेय का नाम भी परमजीत सिंह गिरोह से जुड़ा है और उसके खिलाफ रंगदारी, फायरिंग व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

अप्रैल 2024 में भी उसके घर पर सिंटू सिंह गिरोह ने 15 राउंड फायरिंग की थी। अब डेढ़ साल बाद फिर उसी इलाके में गोलियों की गूंज सुनाई दी, जिससे मानगो का संजय पथ फिर दहशत के साए में आ गया है।

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Leave a Reply