Home > Crime > गैंगवार में दबदबा कायम करने के लिए की गई विक्रम शर्मा की हत्या, गणेश गिरोह ने घटना को दिया अंजाम

गैंगवार में दबदबा कायम करने के लिए की गई विक्रम शर्मा की हत्या, गणेश गिरोह ने घटना को दिया अंजाम

Jamshedpur : देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में हुई कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की सनसनीखेज हत्या (Jamshedpur Vikram Sharma Murder) का खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखण्ड की संयुक्त टीम ने गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी पूरी साजिश सामने रखी है। इस हत्याकांड में झारखंड से जुड़े कई अपराधियों की भूमिका उजागर हुई है।

पुलिस के अनुसार 13 फरवरी 2026 को सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से निकलते समय विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान अमन विहार, रायपुर निवासी विक्रम शर्मा (Vikram Sharma Murder)के रूप में हुई, जिसका आपराधिक इतिहास झारखंड से जुड़ा रहा है। वह कई संगीन मामलों में नामजद था और जमानत पर बाहर था।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कई महीने पहले ही हत्या की साजिश रच ली थी। पहले जमशेदपुर और नोएडा में वारदात को अंजाम देने की योजना बनी, लेकिन सुरक्षा घेरे के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद देहरादून को चुना गया। साजिश के तहत एक आरोपी ने उसी जिम में दाखिला लिया, जहां विक्रम नियमित रूप से जाता था और घटना के दिन उसकी मौजूदगी की सूचना शूटरों को दी।

हत्या के बाद आरोपी हरिद्वार से किराए पर ली गई स्कूटी और बाइक से फरार हुए, फिर झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो से नोएडा पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से राजकुमार और ग्रेटर नोएडा से अक्षत उर्फ मोहित ठाकुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रेलवे फूड सप्लाई ठेके और रंगदारी विवाद भी हत्या की बड़ी वजह थी।

इसे भी पढ़ें – विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर के नए गैंग का नाम आया सामने, दुमका जेल से रची गई थी साजिश

पुलिस ने इस मामले में छह अभियुक्तों को वांछित घोषित करते हुए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड सहित अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही है।

You may also like
पूर्वी सिंहभूम में विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील
यूथ इंटक झारखंड में संगठन विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, बार संघ ने शनिवार को दूसरी पाली में कार्य से अलग रहकर श्रद्धांजलि देने का किया निर्णय
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Leave a Reply