Jamshedpur (Jharkhand) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट में एक दर्दनाक घटना (Sitaramdera Suicide) सामने आई है। यहां 67 वर्षीय सरस्वती सरकार और उनके भाई बलराम सरकार ने एक ही पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन एक ही घर में रहते थे और अविवाहित थे। कई दिनों तक घर बंद रहने और भीतर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो दोनों के शव पंखे से लटके (Sitaramdera Suicide) मिले।
Sitaramdera Suicide: पुलिस जांच में जुटी, शव शीतगृह भेजे गए
सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव शीतगृह में रखे जाएंगे और मामले की गहन जांच जारी है।
बीमारी से जूझ रहे थे दोनों
स्थानीय लोगों के अनुसार, सरस्वती सरकार ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं और लंबे समय से डिप्रेशन में थीं। वहीं उनके भाई बलराम सरकार भी गंभीर बीमारी से परेशान रहते थे। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि बीमारी से आजिज आकर दोनों ने यह कदम उठाया।
इसे भी पढ़ें – जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में बवाल, भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप+VDO
तीन दिन पुरानी हो सकती है घटना
पुलिस का अनुमान है कि यह घटना करीब तीन दिन पुरानी हो सकती है, क्योंकि बदबू आने के बाद ही पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। आत्महत्या के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।




