Home > Jamshedpur > झामुमो नेता बाबर खान बोले- भाजपा सांसद ने दी है भारत माता के लाल को गाली हो, करवाई

झामुमो नेता बाबर खान बोले- भाजपा सांसद ने दी है भारत माता के लाल को गाली हो, करवाई

जमशेदपुर : झामुमो नेता बाबर खान ने कहा है कि लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने भारत माता के लाल को गाली दी है। बसपा के सांसद कुंवर दानिश अली भारत माता के लाल हैं। रमेश बिधूड़ी ने भारत माता के लाल को गाली देकर अच्छा काम नहीं किया है। यह देशद्रोह है। इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा की नई संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने जो कहा वह जानबूझकर कहा गया। यह भाजपा की चुनावी रणनीति है। उन्होंने कहा कि सांसद कुंवर दानिश अली के बारे में ही नहीं बल्कि सभी मुसलमान को अपशब्द बोला गया है। उन्होंने कहा कि अब संसद भवन में भी नफरत फैला कर राजनीति की रोटी सेंकी जाने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने एक लंबी लकीर खींच दी है। अब हर मुसलमान परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद भूल गए की वीर अब्दुल हमीद, अशफ़ाकउल्ला खान और खान अब्दुल गफ्फार खान की कुर्बानी भी स्वतंत्रता के आंदोलन में शामिल है। बाबर खान ने कहा कि आज हर टोपी और दाढ़ी वाले को आतंकवादी और उग्रवादी की नजर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश में चुनाव बंद हो जाएगा। सभी भारतवासी एक हो जाएंगे। हिंदू मुस्लिम की बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह कानूनी राय ले रहे हैं। जल्दी ही भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी पर केस दर्ज कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – विश्व सफाई दिवस पर भी लौह नगरी में फैले कचरे के ढेर, डेंगू के प्रकोप के बीच भी सफाई में बरती जा रही कोताही

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत