Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : बिष्टुपुर के जुबली पार्क में जयंती सरोवर का होगा सुंदरीकरण

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के जुबली पार्क में जयंती सरोवर का होगा सुंदरीकरण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : अमृत सरोवर योजना के तहत जुबली पार्क स्थित जयंती सरोवर का सुंदरीकरण होगा। इसे और गहरा करने की योजना है। इसे लेकर सोमवार को आरवीएस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के 15 छात्रों और चार फैकल्टी की टीम ने जयंती सरोवर का निरीक्षण किया। इसके बाद जेएनएसी के सभागार में बैठक हुई। इसमें विशेष पदाधिकारी ने आरवीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम को जयंती सरोवर के बारे में जानकारी दी। विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत झारखंड में 6 तालाब चयनित हुए हैं। रांची का बड़ा तालाब के अलावा हटिया डैम, हजारीबाग झील, धनबाद का राजेंद्र सरोवर, लोहरदगा का विक्टोरिया पांड और जमशेदपुर का जयंती सरोवर है। इन सभी का विभिन्न संस्थान की टीम जायजा ले रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि रेलवे और एनएचएआई तालाबों की गाद का इस्तेमाल अपनी योजना में करेंगे।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply