Home > Crime > बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Jamshedpur (Jharkhand) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे के बाद घायल शिक्षक के इलाज और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा (Jamshedpur Road Accident) फूट पड़ा। शाम के समय परिजनों और ग्रामीणों ने डीबी रोड पर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन (Jamshedpur Road Accident ) किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंचे डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल शिक्षक के इलाज में मदद की गुहार लगाने के लिए युवक डीएसपी के पास पहुंचा और उनके पैर पकड़ने लगा। आरोप है कि इसी दौरान डीएसपी ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। हालांकि, इस आरोप पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

घायल शिक्षक प्रेम महतो के परिजनों ने बताया कि उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है। उनका कहना है कि बेहतर इलाज के लिए बड़ी राशि की जरूरत बताई गई है, जिसे जुटा पाना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है। परिजनों ने प्रशासन से इलाज में सहायता दिलाने, दुर्घटना करने वाली कार के मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह बागबेड़ा की डीबी रोड पर तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में शिक्षक प्रेम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply