Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : जुबली पार्क में बनाई जाएगी पार्किंग, जेएनएसी के विशेष अधिकारी ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जुबली पार्क में बनाई जाएगी पार्किंग, जेएनएसी के विशेष अधिकारी ने किया निरीक्षण

डीसी विजया जाधव के निर्देश पर शुरू हुई है पार्किंग बनाने की कवायद
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
बिष्टुपुर स्थित जुबली पार्क में एक पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। डीसी विजया जाधव के निर्देश पर सोमवार को जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार जुबली पार्क पहुंचे और पार्किंग बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। कई स्थलों को देखा गया। विशेष पदाधिकारी ने बताया कि इन्हीं में से एक उचित स्थल पर पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जुबली पार्क के बीच से जो सड़क निकलती है, उस पर दिन भर वाहनों का आना जाना रहता है। इसके अलावा इसी रोड से बहुत से लोग कार और बाइक से जुबली पार्क पहुंचते हैं। यह लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आवागमन में दिक्कत होती है। इसीलिए डीसी विजया जाधव ने यहां पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा है। ताकि, लोग सड़क के किनारे वाहन न खड़ा कर अपने वाहन पार्किंग में खड़ा करें और सड़क पर किसी तरह का अवरोध उत्पन्न ना हो।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

1 Response

  1. Сделайте правильный выбор – навес перед домом для машины от наших специалистов.

    Еще мы предлагаем:
    навес автомобильный
    автомобильные навесы
    навесы для машин
    навес для автомобиля для дачи
    навес для автомобиля

    Больше информации на нашем сайте https://naves-sale.ru

Leave a Reply