Home > Crime > Jamshedpur : परसूडीह के गोल पहाड़ी में एक दुकान में घुस गई अनियंत्रित बोलेरो, चार गाड़ियों को हुआ नुकसान, स्कूटी को टक्कर लगने से दो लड़कियां घायल

Jamshedpur : परसूडीह के गोल पहाड़ी में एक दुकान में घुस गई अनियंत्रित बोलेरो, चार गाड़ियों को हुआ नुकसान, स्कूटी को टक्कर लगने से दो लड़कियां घायल

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल के करीब गोल पहाड़ी में एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर स्कूटी को टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुस गई। स्कूटी को टक्कर लगने से दो लड़कियां घायल हो गई हैं। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस दुकान में बोलेरो घुसी। वह एक गैराज है।

वहां वाहनों की मरम्मत होती है। इस हादसे में चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की और बोलेरो को ज़ब्त घर थाने ले गई है। बोलेरो के गाड़ी के वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। चालक का कहना है कि अचानक ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply