Home > Jamshedpur > Jamshedpur : साकची में झामुमो के जिला कार्यालय में पहुंची सैकड़ों महिलाएं, थामा पार्टी का दामन

Jamshedpur : साकची में झामुमो के जिला कार्यालय में पहुंची सैकड़ों महिलाएं, थामा पार्टी का दामन

जमशेदपुर : साकची के झामुमो जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर की सैकड़ों महिलाएं इकट्ठा हुईं। इन सभी महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर झामुमो की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुमन महतो भी मौजूद रहीं। उन्होंने सभी महिलाओं को झामुमो की सदस्यता दिलाई।

उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली है। वह जमशेदपुर के विभिन्न बस्तियों की रहने वाली हैं और झामुमो की वर्तमान सरकार की जनहित की योजनाओं से काफी प्रभावित हैं।

इन महिलाओं का कहना है कि वह जब घर संभाल सकती हैं तो राजनीति भी कर सकती हैं।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply