Home > Crime > जमशेदपुर: उलीडीह में एक घर पर फायरिंग कर बाइक तोड़ने वाले बदमाशों को अब तक नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, मंगलवार की देर रात हुई फायरिंग, घटनास्थल से बरामद हुआ खोखा

जमशेदपुर: उलीडीह में एक घर पर फायरिंग कर बाइक तोड़ने वाले बदमाशों को अब तक नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, मंगलवार की देर रात हुई फायरिंग, घटनास्थल से बरामद हुआ खोखा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन रोड पर रहने वाले विजय थापा के घर मंगलवार की देर रात फायरिंग हुई है। बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने घर के पास खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग 1:30 बजे उन्हें फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी। जो बाइक क्षतिग्रस्त हुई है वह विजय थापा के दोस्त अजीत की है। पुलिस अजीत से पूछताछ कर रही है। अजीत ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात विजय थापा के घर पहुंचा। वहां गाड़ी खड़ी कर डिमना रोड पर एक समारोह में चला गया। तभी विजय की पत्नी ने उसे फोन किया और बताया कि घर पर गोली चली है और उसकी बाइक को भी बदमाशों ने तोड़ दिया है। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पूछताछ में पता चला है कि विजय थापा का उसी के भतीजे अजय सोनार से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि अजय सोनार ने ही अपने गुर्गों के साथ विजय के घर पर पहुंचकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। बताते हैं कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज हासिल कर अपराधियों की पहचान में जुट गई है। उलीडीह थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply