Home > Crime > जमशेदपुर: तरुण कुमार बने बिष्टुपुर व मेघनाथ मंडल सिदगोड़ा के थाना प्रभारी

जमशेदपुर: तरुण कुमार बने बिष्टुपुर व मेघनाथ मंडल सिदगोड़ा के थाना प्रभारी

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए बदले गए कई थानाध्यक्ष
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
एसएसपी प्रभात कुमार ने शहर की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कई थाना प्रभारियों को बदल दिया है। वहीं, पटमदा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बिरसा नगर के थाना प्रभारी तरुण कुमार अब बिष्टुपुर के थाना प्रभारी होंगे। उलीडीह के थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल को सिदगोड़ा थाने की कमान सौंपी गई है। पटमदा के थाना प्रभारी अशोक राम लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। बिरसानगर थाने का प्रभार बिष्टुपुर में तैनात रहे प्रभात कुमार को दिया गया है। उलीडीह थाने की कमान टेल्को थाने में तैनात रहे पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टूडू संभालेंगे। सीतारामडेरा में तैनात रहे रंजीत कुमार सिंह को पटमदा का थाना प्रभारी बनाया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply