Home > Crime > उलीडीह थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

उलीडीह थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

जमशेदपुर : उलीडीह थाना पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों शंकोसाई रोड नंबर 1 के रहने वाले अभिषेक साहू और धर्मदेव शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से सोने चांदी के कई जेवरात बरामद किए हैं। बरामद चोरी के सामानों में सोने की एक अंगूठी, चांदी का आयताकार बिस्किट, चांदी की एक अंगूठी, सोने की नाक की नथुनी, सोने की बिंदी, सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी बिछिया, सोने का एक लॉकेट, सोने की महिला की एक अंगूठी और एक मोती बरामद हुआ है।उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने रविवार को बताया कि लिखा पढ़ी करने के बाद धर्म देव शर्मा और अभिषेक साहू को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह थाना पुलिस ने शंकोसाई रोड नंबर 5 अखाड़ा गली में ब्राउन शुगर बेचते एक बदमाश को किया गिरफ्तार, 32 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply