Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 13 के रहने वाले दो भाइयों को बकाया रकम मांगने पर मारपीट कर किया जख्मी, एसएसपी से शिकायत

मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 13 के रहने वाले दो भाइयों को बकाया रकम मांगने पर मारपीट कर किया जख्मी, एसएसपी से शिकायत

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 के रहने वाले दो भाई जहांगीर और महबूब अपना पैसा मांगने के लिए कमाल खान नामक युवक के पास गए थे। दोनों भाइयों का कमाल के पास 16000 रुपया बकाया है। मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद महबूब ने बताया कि वहां कमाल खान ने पैसा देने से इनकार किया और कमाल खान, कमाल खान की पत्नी, उनके भतीजे इमरान, जैकी और इमरान के पिता ने दोनों भाइयों मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद महबूब को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद महबूब ने बताया कि किसी तरह उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। मामले की शिकायत थाने पर की गई है। दोनों भाइयों ने शनिवार को इस मामले में एसएसपी और डीसी से मामले की शिकायत की है और इंसाफ की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें – आयुष्मान पखवाड़ा के तहत जागरूकता के लिए साकची के डीसी ऑफिस से डीडीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ, प्रखंडों में घूमेगा

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply