Home > Jamshedpur > आयुष्मान पखवाड़ा के तहत जागरूकता के लिए साकची के डीसी ऑफिस से डीडीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ, प्रखंडों में घूमेगा

आयुष्मान पखवाड़ा के तहत जागरूकता के लिए साकची के डीसी ऑफिस से डीडीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ, प्रखंडों में घूमेगा

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। आयुष्मान पखवाड़ा 4 अगस्त तक मनाया जाएगा। आयुष्मान पखवाड़ा को लेकर जागरूकता के लिए शनिवार को डीडीसी मनीष कुमार ने जागरूकता रथ रवाना किया। इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ऑफिस से रवाना किया गया। डीडीसी मनीष कुमार ने कहा कि आयुष्मान पखवाड़े में सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए जागरूकता के लिए यह रथ रवाना किया जा रहा है। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में घूमेगा और लोगों को जागरूक करेगा कि वह अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।
इसे भी पढ़ें – साकची में डीडीसी ने की बैठक, आयुष्मान पखवाड़ा के सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO