Home > World > पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वापस सत्ता में लाने की साजिश कर दंगा फैलाने वाले 4 कीपर्स के खिलाफ देशद्रोह का चार्ज

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वापस सत्ता में लाने की साजिश कर दंगा फैलाने वाले 4 कीपर्स के खिलाफ देशद्रोह का चार्ज

6 जनवरी साल 2021 को वाशिंगटन में फैलाया था दंगा
न्यूज़ बी रिपोर्टर :
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वापस सत्ता में लाने की साजिश रचने के बाद अमेरिका में दंगा फैलाने वाले 4 ओथ कीपर्स को देशद्रोह का दोषी माना गया है। अमेरिका की एक अदालत ने इन चार आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का चार्ज फिक्स कर दिया है। यह आरोपी ओथ कीपर्स फार राइट ग्रुप से जुड़े हुए हैं। अमेरिका की अदालत में केस खुलने के बाद इस ग्रुप के 12 लोगों के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई। इनमें एडवर्ड वेलेजो, जोसेफ हैकेट, रॉबर्टो मीनूटी और डेविड मार्शल को देशद्रोह का आरोपी पाया गया और सुनवाई के बाद इनके खिलाफ चार्ज फिक्स कर दिया गया है। इन्हें कई गंभीर अपराध का दोषी माना गया है। ओथ कीपर्स फार राइट ग्रुप अमेरिका का कट्टर दक्षिणपंथी समूह है। इस समूह ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति का चुनाव हारने के बाद 6 जनवरी 2021 को वाशिंगटन में राजधानी पर हमला कर दिया था। 6 जनवरी की यह घटना अमेरिका के इतिहास में एक बड़ी घटना मानी जाती है।
यह भी पढें –अमेरिका के आयोवा के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग में 2 छात्रों की मौत, टीचर घायल

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply