Home > World > चीन के दक्षिणी शिंजियांग में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.9 तीव्रता

चीन के दक्षिणी शिंजियांग में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.9 तीव्रता


न्यूज़ बी रिपोर्टर : चीन के दक्षिणी शिनजियांग में सोमवार को भूकंप आया है। यहां के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। भूकंप की जानकारी यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र ने दी है। केंद्र के अनुसार भूकंप शिनजियांग में अरल के 111 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में आया। यह स्थानीय समय के अनुसार 5:49 बजे आया। हालांकि भूकंप में कितना नुकसान हुआ है। कितने लोग हताहत हुए हैं। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। चीन के अधिकारियों के अनुसार हालात का जायजा लिया जा रहा है। बताते हैं कि पिछले साल चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप आया था। इसमें 90 लोग मारे गए थे और 25 लोग लापता हो गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 थी। इस भूकंप में कई इमारतें जमींदोज हो गई थीं। चीनी अधिकारियों के अनुसार सिचुआन प्रांत में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। पिछले साल जून में भी वहां तेज भूकंप आया था।
यह भी पढें – सीतारामडेरा में महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO