Home > Crime > Transporter Murder : ट्रांसपोर्टर हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक को दिल्ली से पकड़ा

Transporter Murder : ट्रांसपोर्टर हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक को दिल्ली से पकड़ा

जमशेदपुर: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड ( Transporter Murder Case) के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनके नाम रौनक सिंह और निखिल सिंह है। पुलिस का दावा है कि रौनक सिंह घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली भाग गया था। पुलिस उसे दिल्ली से पकड़ कर लाई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – Govindpur Theft : गोविंदपुर में दयालसिटी में चोरों ने बोला धावा, चार फ्लैट का ताला तोड़ कर पार कर दिए लाखों रुपये के जेवरात व नकदी

Transporter Murder Case में 7 अभी भी फरार

Transporter Murder: दिल्ली से गिरफ्तार कर लाया गया आरोपी

Transporter Murder: दिल्ली से गिरफ्तार कर लाया गया आरोपी

हालांकि पुलिस घटना के मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रोहित दीक्षित पूर्व भाजपा नेता डब्बू दीक्षित का बेटा है। रोहित दीक्षित अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में मृतक संतोष सिंह के भाई जितेंद्र सिंह के आवेदन पर पुलिस ने रोहित दीक्षित, प्रेम दीक्षित, डोली दीक्षित और गीता दीक्षित के अलावा विमल गोप उर्फ टकला, शुभम कुमार और घनश्याम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रोहित दीक्षित समेत सात आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

डब्बू की हत्या का बदला लेने के लिए हुई थी संतोष की हत्या

गौरतलब है कि मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला गुरुद्वारा रोड पर 19 जनवरी को ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की हत्या कर दी गई थी। संतोष सिंह पूर्व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह का भाई है। जितेंद्र सिंह ने पिछले साल लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। संतोष सिंह की हत्या तब की गई थी जब वह अपनी भतीजी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। बताते हैं कि डब्बू दीक्षित की हत्या साल 2014 में हुई थी। इसी हत्या का बदला लेने के लिए संतोष सिंह की हत्या करने की बात कही जा रही है।

You may also like
राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
जमशेदपुर राहुल हत्याकांड: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, नामजद आरोपियों ने किया सरेंडर, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच+VDO
उलीडीह में युवक की धारदार हथियार से कत्ल, इलाके में सनसनी
मानगो डबल मर्डर केस: टांडा और टाइगर मोबाइल जवान हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply