Home > Crime > Saraswati Puja Donation Dispute : सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने पर व्यक्ति के साथ मारपीट, थाने में शिकायत

Saraswati Puja Donation Dispute : सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने पर व्यक्ति के साथ मारपीट, थाने में शिकायत

Dhalbhoomgar: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में एक व्यक्ति पृथ्वी हेंब्रम के साथ मारपीट की गई है। (Saraswati Puja Donation Dispute) पृथ्वी हेंब्रम भैरवपुर गांव का रहने वाला है। पृथ्वी हेंब्रम ने सोमवार को शाम 5 बजे पुलिस को बताया कि वह नरसिंहगढ़ साप्ताहिक हाट गया था। वहां से घर लौट रहा था। उसके पास पैसा नहीं था।

Saraswati Puja Donation Dispute की जांच में जुटी पुलिस 

इसी बीच हरिजन क्लब के लोगों ने उसे रोक कर सरस्वती पूजा का चंदा मांगा। पैसा नहीं होने की वजह से उसने चंदा देने से मना किया और कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। इस पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में पृथ्वी हेंब्रम का सर फट गया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी तरफ, आदिवासी समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर इस तरह चंदा

Saraswati Puja donation dispute : आदिवासी समाज ने निकाला विरोध जुलूस

Saraswati Puja donation dispute : आदिवासी समाज ने निकाला विरोध जुलूस

मांगने का विरोध किया और आरोपियों पर फौरन कार्रवाई की मांग की। Saraswati Puja Donation Dispute 

गुड़ाबांदा में बिजली विभाग बदलेगा जर्जर पोल, मीटिंग में उठा मामला

गुड़ाबांदा इलाके में बिजली के कई पोल जर्जर हो गए हैं। सांसद विद्युत वरण महतो ने दिशा की मीटिंग में यह मुद्दा उठाया। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने जवाब दिया कि वह गुड़ाबांदा इलाके के जर्जर पोल बदलेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को शाम 5:00 बजे बताया कि इसके लिए तैयारी की जा रही है। गुड़ाबांदा के साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में जर्जर पोल का सर्वे शुरू किया गया है। सभी जर्जर पोल बदले जाएंगे। कई प्रखंडों में जर्जर पोल बदल दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – Transporter Murder : ट्रांसपोर्टर हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक को दिल्ली से पकड़ा

तुरामडीह स्थित आवास पर विधायक संजीव सरदार ने‌ लगाया जनता दरबार

तुरामडीह स्थित आवास पर विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। झामुमो नेताओं ने शाम 5:00 बजे बताया कि इस जनता दरबार में पोटका प्रखंड के विभिन्न गांव से फरियाद लेकर लोग पहुंचे। विधायक ने सभी की फरियाद सुनी और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया।

 

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply