Home > Crime > राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO

राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या मामले में जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर (Jamshedpur Rahul Murder) लिया है। इनमें मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ सब्बे भी शामिल है, जो गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है और फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। वहीं, अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Jamshedpur Rahul Murder) कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी और सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरबजीत सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली उर्फ बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सब्बे ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट एरिया की झाड़ियों में छिपाकर रखा है। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने पहुंची, तभी आरोपी ने झाड़ियों से लोडेड देसी पिस्तौल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सब्बे के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि 8 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा पर ईंट, पत्थर और लकड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई राजा कुमार की शिकायत पर मानगो थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ सब्बे के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं अफताब अली उर्फ बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply