Home > Jamshedpur > उलीडीह में युवक की धारदार हथियार से कत्ल, इलाके में सनसनी

उलीडीह में युवक की धारदार हथियार से कत्ल, इलाके में सनसनी

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो स्थित उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी (Mango Murder) फैल गई। मृतक की पहचान संकोसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है। उसका शव आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी (Mango Murder) दी।

Mango Murder

मृतक विकास सिंह फाइल फोटो

सूचना पाकर उलीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार विकास सिंह शनिवार रात अपने भगीना से मिलने उलीडीह गया था। मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। रविवार सुबह उलीडीह की एक युवती ने फोन कर परिवार को शव मिलने की जानकारी दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। चोटों की गंभीरता को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई ने इलाके में सक्रिय कुछ नशेड़ियों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें – एनआईटी जमशेदपुर में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कैडेटों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply