Home > Jamshedpur > छठ पूजा को लेकर 29 से 31 अक्टूबर तक शहर में बदलेंगे यातायात के नियम, भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी पाबंदी

छठ पूजा को लेकर 29 से 31 अक्टूबर तक शहर में बदलेंगे यातायात के नियम, भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी पाबंदी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर में यातायात का नियम बदला गया है। डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार और डीएसपी ट्रैफिक ने संयुक्त आदेश जारी कर नई यातायात व्यवस्था का ऐलान कर दिया है। इसके तहत 29 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक 3 घंटे के लिए सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन शहर में दोनों तरफ से चालू रहेगा। 29 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से रात 11:00 बजे तक शहर में नो एंट्री रहेगी। भारी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। सिर्फ बसों को आने-जाने की अनुमति दी गई है। इसी तरह 30 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक एक घंटे के लिए शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन होगा। 30 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से 31 अक्टूबर को दोपहर बाद 3:00 बजे तक शहर में नो एंट्री रहेगी। सभी तरह के व्यवसायिक भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। 31 अक्टूबर को दोपहर बाद 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहन का परिचालन सिर्फ शहर से निकलने के लिए चालू किया गया है। इस दौरान कोई भी व्यवसायिक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply