Home > Jamshedpur > Jamshedpur Tiranga Yatra : तिरंगे के रंग में रंगी लौहनगरी, वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजल+VDO

Jamshedpur Tiranga Yatra : तिरंगे के रंग में रंगी लौहनगरी, वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजल+VDO

Jamshedpur : Jamshedpur Tiranga Yatraकश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को सलाम करने के उद्देश्य से पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में लौहनगरी जमशेदपुर में भी गुरुवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण इकाई ने संयुक्त रूप से किया। (Jamshedpur Tiranga Yatra)

यह यात्रा शहर के साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से शुरू होकर बंगाल क्लब, साकची गोलचक्कर, आई अस्पताल होते हुए बसंत टॉकीज के समीप शहीद चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “वीर सैनिक अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Shitla Mandir : साकची के शीतला मंदिर में 26 जून से होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, हुआ झंडा पूजन + VDO

Jamshedpur Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता

Jamshedpur Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में शामिल लोग

Jamshedpur Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में शामिल लोग

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बिद्युत बरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, नंदजी प्रसाद, प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव, भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस यात्रा में आम नागरिकों के अलावा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला समूह, युवा वर्ग, शिक्षक, व्यापारी और पूर्व सैनिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और गगनभेदी नारों के बीच दो बड़े वाहनों से बजते देशभक्ति गीतों ने पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।

यात्रा के समापन पर शहीद चौक पर पहलगाम हमले में शहीद हुए 26 नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने मौन श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन केवल एक तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, वीरता और सैनिकों के सम्मान में एकजुटता का प्रतीक बन गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply