Home > Jamshedpur > Jamshedpur Shitla Mandir : साकची के शीतला मंदिर में 26 जून से होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, हुआ झंडा पूजन + VDO

Jamshedpur Shitla Mandir : साकची के शीतला मंदिर में 26 जून से होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, हुआ झंडा पूजन + VDO

Jamshedpur : ( Jamshedpur Shitla Mandir) साकची के शीतला मंदिर में 26 जून से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होने जा रहा है। यह महायज्ञ 6 जुलाई तक चलेगा। महायज्ञ की शुरुआत के पहले 15 मई गुरुवार को झंडा पूजन किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस महायज्ञ में अयोध्या और वृंदावन के विद्वान शामिल होंगे। महायज्ञ की शुरुआत 26 जून को बक्सर के महाराज करेंगे। यज्ञ के दौरान आध्यात्मिक प्रवचन और कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शीतला मंदिर में महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। (Jamshedpu Shitla Mandir)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Madhuri Fan : माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पप्पू सरदार ने कराया तीन गरीब कन्याओं का विवाह, झारखंड के जमशेदपुर में मनाया गया अनोखा जश्न+ VDO

Jamshedpur Shitla Mandir: 26 जून को निकलेगी कलश यात्रा

Jamshedpur shitla mandir: झंडा पूजन में शामिल लोग

Jamshedpur shitla mandir: झंडा पूजन में शामिल लोग

शीतला मंदिर के पुजारी पंडित अशोक गिरी ने बताया कि 26 जून गुरुवार को कलश यात्रा निकलेगी। यह कलश यात्रा सुबह 8:00 बजे निकलेगी। 3:00 बजे से पूजन, मंडप प्रवेश और वेदी निर्माण होगा। 27 जून शुक्रवार को देवता व वेदी आवाहन और पूजन किया जाएगा। पूजन का कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक चलेगा। दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक अरणी मंथन द्वारा अग्नि स्थापन का होगा। 2:00 बजे से 4:00 बजे तक विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और हवन होगा। शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और महा आरती कार्यक्रम होगा। 8:00 बजे से 6:30 बजे तक भागवत कथा होगी। यह भागवत कथा श्री जिगर स्वामी के शिष्य बैकुंठ नाथ स्वामी के द्वारा की जाएगी। शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक सुंदरकांड का पाठ होगा। 28 जून से तीन जुलाई तक ऐसे ही कार्यक्रम होगा।

चार जुलाई को पूर्णाहुति

चार जुलाई को लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्ण आहुती होगी। 12:00 बजे से 2:00 बजे तक हरि कीर्तन का आयोजन होगा। 5 जुलाई को भी हरि कीर्तन होगा और 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भंडारा के बाद 7:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या आयोजित की जाएगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply