Home > Crime > Tinplate Murder : गोलमुरी में चाकू मार कर युवक की हत्या, आरोपी ने बेटे व साले के साथ मिलकर किया कत्ल, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Tinplate Murder : गोलमुरी में चाकू मार कर युवक की हत्या, आरोपी ने बेटे व साले के साथ मिलकर किया कत्ल, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: (Tinplate Murder) गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीन प्लेट बनास रोड पर शुक्रवार को देर रात लगभग 1:00 मनदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। मनदीप सिंह पर चाकू से वार किए गए थे। उसे लोग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राक्सन पर चाकू से पीठ पर हमला 

मनजीत सिंह के साथ ही राक्सन पर भी चाकू से हमला किया गया। उसके पीठ में चाकू लगा है। वह घायल है। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है। मृतक मनदीप सिंह गोलमुरी के ढाला रोड का रहने वाला था (Tinplate Murder) । बताते हैं कि टीन प्लेट के पूर्व कर्मी अवतार सिंह ने वीआरएस ले लिया है। इसके बाद शुक्रवार को रात में उसकी फेयरवेल पार्टी थी।

इसे भी पढ़ें – Transfer Posting : DSP हेडक्वार्टर टू का पद भी संभालेंगे DSP CCR, SSP ने बदले तीन थानों के प्रभारी

कार से स्कूटी में टक्कर के बाद हुआ Tinplate Murder

Tinplate Murder केस में थाने पहुंचे परिजन

Tinplate Murder केस में थाने पहुंचे परिजन

फेयरवेल पार्टी से वापस घर लौटते समय अवतार सिंह अपने बेटे नवदीप सिंह और साले के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच अवतार सिंह की कार आगे चल रही मनदीप सिंह की स्कूटी से टकरा गई। मनदीप सिंह ने अवतार सिंह को गाड़ी ठीक तरीके से चलाने को कहा। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। अवतार सिंह ने अपने बेटे नवदीप सिंह और साले बलबीर सिंह के साथ मिलकर मनदीप सिंह की हत्या कर दी।

Tinplate Murder Case में यह तीन लोग हुए नामजद

इस मामले में मृतक के परिजन मंगल सिंह के आवेदन पर पुलिस ने अवतार सिंह, नवदीप सिंह और बलवीर सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने अवतार सिंह और उसके बेटे नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अवतार सिंह की थी फेयरवेल पार्टी

अवतार सिंह टिनप्लेट के कर्मचारी थे। उन्होंने गुरुवार को वीआरएस लिया था। वीआरएस लेने के बाद शुक्रवार को उनकी फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। अवतार सिंह अपने बेटे मनदीप सिंह और साले बलबीर सिंह के साथ फेयरवेल पार्टी में गए थे। वहां सभी ने शराब का सेवन किया। इसके बाद घर लौटते समय उनकी कार ने स्कूटी को टक्कर मारी और तभी यह वारदात अंजाम दी गई।

You may also like
Moblynching : चाकुलिया में ग्रामीणों ने दो बकरी चोरों को पीट-पीट कर मार डाला, एक ने घटनास्थल पर तोड़ा दम दूसरे की एमजीएम अस्पताल में मौत
Jubilee Park : साकची में संस्थापक दिवस को लेकर के जुबिली पार्क के गेट हुए बंद, वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी+ VDO
Krishak Pathshala : पोटका प्रखंड के बालीजुड़ी गांव में 3.17 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी कृषक पाठशाला, विधायक ने किया शिलान्यास
Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!