Home > Crime > Theft Exposed : सुभाष कॉलोनी में किशोर ने अलमारी से की थी गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

Theft Exposed : सुभाष कॉलोनी में किशोर ने अलमारी से की थी गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

Jamshedpur : (Theft Exposed) मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में 31 जनवरी को रिमझिम कुमारी के घर की अलमारी से चोरों ने 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात और ₹25000 नकद पार कर दिए थे। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 12 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए शांति नगर संजय पथ के रहने वाले आदित्य कुमार उर्फ हर्ष को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही एक किशोर को भी पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि किशोर ने ही 29 जनवरी को घटना को अंजाम दिया था। किशोर ने रिमझिम कुमारी के घर का ताला खोला। इसके बाद अलमारी से सोने के गहने और नकदी उड़ा दिए थे। (Theft Exposed) 

इसे भी पढ़ें – Tinplate Murder : गोलमुरी में चाकू मार कर युवक की हत्या, आरोपी ने बेटे व साले के साथ मिलकर किया कत्ल, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Theft Exposed: पुलिस ने बरामद कर लिए सारे जेवरात

उलीडीह Theft Exposed

उलीडीह Theft Exposed

पुलिस ने गिरफ्तार आदित्य कुमार के कब्जे से सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। नकदी के बारे में अभी नहीं पता चला है। साकची में सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस आदित्य कुमार को रिमांड पर लेकर नकदी के बारे में पूछताछ करेगी।

खिड़की के पास चाबी रख कर चली जाती थीं रिमझिम

गौरतलब है कि 31 जनवरी को रिमझिम कुमारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके अलमारी से सोने के जेवरात गायब है। यह जेवरात कब गायब हुए। रिमझिम कुमारी को भी पता नहीं चला था। रिमझिम कुमारी ने पुलिस को बताया था कि वह कुछ काम के लिए बाहर जाती हैं तो चाबी खिड़की के पास रख जाती हैं। ताकि उसके बच्चे ट्यूशन से आएं तो घर खोल सकें। इसी का फायदा उठाकर किशोर ने चाबी से ताला खोला था और चोरी की घटना को अंजाम दिया था

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply