Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में बंद घर मकान से 50 लाख रुपए नकद और डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का जेवर चोरी, सिंगापुर गया था परिवार

साकची थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में बंद घर मकान से 50 लाख रुपए नकद और डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का जेवर चोरी, सिंगापुर गया था परिवार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक बंद मकान से चोरों ने 50 लाख रुपए नकद और डेढ़ करोड़ रुपए का जेवर चोरी कर लिया है। घटना की जानकारी मकान मालिक अजय मुखी को तब हुई जब वह रविवार को घर लौटे। ट्रेन से उतरने के बाद जैसे ही वह घर में दाखिल हुए देखा कि उनके पांचों कमरों में सामान बिखरा हुआ है। अलमारी टूटी पड़ी है। घर से 50 लाख रुपए और डेढ़ लाख के जेवर गायब थे। घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अजय मुखी ने बताया कि वह 29 सितंबर को दिल्ली गए थे। दिल्ली से सिंगापुर गए। सिंगापुर घूमने के बाद वह बृंदावन आए और रविवार को ही जमशेदपुर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि चोर बाथरूम की खिड़की काटकर अंदर घुसे थे। पांचों कमरों को खंगाल कर सब कुछ लेकर फरार हो गए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO