न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के हाशमी मोहल्ला के रहने वाले युवकों की बाइक रविवार की दोपहर कदमा लिंक रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस देखने आए थे। इस घटना में एक की मौत हो गई है। जिस युवक की मौत हुई है उसका नाम आमिर है हां मिल ही गाड़ी चला रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों का नाम अख्तर अंसारी और नसीम अंसारी है। घायल युवकों को लोगों ने इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर टीएमएच रेफर कर दिया है। टीएमएच में उनका इलाज चल रहा है।
In Jamshedpur Jharkhand, jamshedpur, Jamshedpur Jharkhand, JAMSHEDPUR news, Jamshesdpur News, Jharkhand, Jharkhand News, News Bee news, On Ead Miladunnabi procession one Bike collided with Divider in Kadma link Road in Jamshedpur Jharkhand, एक की मौत दो घायल, एमजीएम में भर्ती, कदमा थाना क्षेत्र के कदमा लिंक रोड पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस देखने आए युवकों की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, जमशेदपुर न्यूज़




