Home > Education > बिरसा नगर स्थित तमरिया मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योत्स्ना सिन्हा को शोकाज, स्कूल में बच्चे को कर दिया गया था बंद

बिरसा नगर स्थित तमरिया मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योत्स्ना सिन्हा को शोकाज, स्कूल में बच्चे को कर दिया गया था बंद

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : बिरसा नगर स्थित तमरिया मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योत्सना सिन्हा को जिला शिक्षा अधिकारी ने शो काज कर दिया है। प्रिंसिपल से जवाब मांगा गया है कि किन परिस्थितियों में उनके स्कूल में बुधवार को एक छात्र को बंद कर दिया गया था। शो काज होने के बाद प्रिंसिपल ने गुरुवार को अपने सभी टीचर्स के साथ एक बैठक की और आइंदा स्कूल बंद होने से पहले सभी कक्षाओं को खंगाल लेने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि बुधवार को स्कूल के टीचर स्कूल बंद कर चले गए थे। बाद में अंदर से एक छात्र चिल्ला रहा था। एक महिला ने आवाज सुनी। तब जाकर प्रिंसिपल को सूचना दी। इसके बाद टीचर ने स्कूल खोलकर छात्र को बाहर निकाला गया। डीसी ने भी इस मामले की जांच शुरू करा दी है। डीसी के आदेश पर गुरुवार को ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर गजेंद्र कौर स्कूल पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि छात्र बेंच के नीचे सो गया था। इसीलिए, किसी टीचर को छात्र का पता नहीं चल सका।
इसे भी पढ़ेंकदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के टिनी ट्वाय प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट, कदमा थाना पहुंचा मामला

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील