Home > Crime > Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर के रहने वाले अगरबत्ती विक्रेता के घर घुसा चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद+ वीडियो

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर के रहने वाले अगरबत्ती विक्रेता के घर घुसा चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद+ वीडियो

चोर को पकड़ने के लिए अगरबत्ती विक्रेता ने घर के आंगन में लगाया था सीसीटीवी कैमरा

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर के रहने वाले प्रिंस कुमार के घर चोरी के लिए घुसा युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह युवक 17 दिसंबर को उनके घर चोरी की नीयत से घुसा था और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर से कुछ सामान पार कर लिया। प्रेम सिंह 9 दिसंबर को अपनी शादी के लिए भाई के साथ बिहार गए थे। शादी समारोह संपन्न कराने के बाद मंगलवार को जब वह लौटे तो देखा उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह मौके पर पहुंचे। प्रिंस कुमार ने बताया कि वह बिहार जाते समय ही घर में सीसीटीवी कैमरा लगा गए थे।

ताकि, चोर को पकड़ा जा सके। प्रिंस कुमार ने बताया कि कुछ दिनों के अंदर ही उनके घर में चार बार चोरी हो चुकी है। 9 दिसंबर से पहले जब वह अगरबत्ती की फेरी करने घर में ताला लगा कर चले जाते थे। तो चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान पार कर लेते थे। थाने में भी इसकी सूचना दी थी। बाद में जब उनकी शादी तय हो गई तो उन्हें बिहार जाना पड़ा। तभी उन्होंने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया था। भाजपा नेता विकास सिंह के साथ जाकर उन्होंने उलीडीह थाने में घटना की जानकारी दे दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply