Home > Crime > Ranchi: जमशेदपुर से आरा जा रही सिंह ट्रेवल्स की बस ओरमांझी के पास दुर्घटनाग्रस्त, दो यात्रियों की मौत

Ranchi: जमशेदपुर से आरा जा रही सिंह ट्रेवल्स की बस ओरमांझी के पास दुर्घटनाग्रस्त, दो यात्रियों की मौत

रांची : जमशेदपुर से आरा जा रही सिंह ट्रेवल्स की एक बस रांची के ओरमांझी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस पर सवार जमशेदपुर के दो यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं की ओरमांझी के पास यह बस सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंफर से टकरा गई। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताते हैं की मानगो की मधुसूदन बिल्डिंग के रहने वाले विश्वनाथ सिंह की मौत हो गई है। विश्वनाथ सिंह आरा के मूल निवासी थे। वह जमशेदपुर में रहकर जॉब करते थे। इसके अलावा, एक अन्य घायल की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। 

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply